नए साल का जश्न देश और दुनिया के साथ ही बॉलीवुड कपल्स ने भी जमकर मनाया। इस खास मौके पर सेलेब्स ने अपने फैन्स के लिए कई तस्वीरें साझा की। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रोनित रॉय ने भी अपनी एक तस्वीर साझा की है। रोनित ने 54 साल की उम्र में एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
54 की उम्र में रोमांटिक हुए रोनित रॉय, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लिपलॉक फोटो
रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते ही ये चर्चा का विषय बन गई। इस तस्वीर में अभिनेता रोनित रॉय अपनी पत्नी के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए रोनित ने लिखा, 'जी हां, यह सब प्यार के लिए।' इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर में पत्नी नीलम को भी टैग किया है।
So yes.......it’s all about love. #rbr #ronitboseroy @neelamboseroy
A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy) on
इस तस्वीर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। फोटो में दोनों की कैमिस्ट्री को देखकर लोग भी कह रहे हैं 'मेड फॉर ईच अदर'। बता दें कि रोनित की शादी 25 दिसंबर 2003 को नीलम सिंह के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। रोनित अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy) on
रोनित अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं। वो टीवी एक्टर होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताते रोनित को अक्सर देखा जा सकता है। रोनित सालों से टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रहे हैं।
A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy) on
रोनित ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1996 से की थी। रोनित ने फिल्मों से शरुआत कर टीवी में कदम रखा था। उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन दोनों ही जगह अपना संतुलन बनाकर रखा है।वर्कफ्रंट की बात करें तो रोनित ने हाल ही में अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' की शूटिंग पूरी की है। अब रोनित फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आने वाले हैं।