फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह ही नहीं इन 5 क्रिकेटर्स ने भी चुराया एक्ट्रेसेस का दिल, ऐसा है बॉलीवुड और खेल का कनेक्शन

Sun, 04 Feb 2018 02:51 PM IST
amarujala.com-Writtern By- श्रीलता बिश्वास
amarujala.com-Writtern By- श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 04 Feb 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
romance stories 5 cricketers with bollywood actress
jasprit bumrah, raashi khanna

क्रिकेट के मैदान में छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने चुराया है। हाल ही में हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इसका उदाहरण है। अब एक और एक्ट्रेस ने अपने दिल का राज खोला है और बताया कि वह भारतीय टीम के किस खिलाड़ी के प्यार में दीवानी हैं। हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिल चुराने में कामयाब रहे।

romance stories 5 cricketers with bollywood actress
raashi khanna

भारतीय टीम के सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में हम आपको एक राज बताने जा रहे हैं। जिनके प्यार में एक एक्ट्रेस पागल हैं। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की दीवानी यह एक्ट्रेस राशि खन्ना हैं। राशि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने जिल, हाइपर, बंगाल टाइगर, शिवम और सन ऑफ सथ्यमूर्ति-2 में काम किया है। बॉलीवुड में राशि फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ चुकी हैं। राशि क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं वह टीम इंडिया का कोई मैच देखना नहीं भूलती क्योंकि उन्हें गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का खेल बहुत पसंद आता है। राशि खासकर मैच सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए ही देखती हैं। 

romance stories 5 cricketers with bollywood actress

साल की सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की। साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। हालांकि कई बार दोनों के बीच अलगाव की खबरें भी आईं लेकिन फिर दोनों साथ खड़े नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
romance stories 5 cricketers with bollywood actress
zaheer khan and sagrika - फोटो : zaheer khan and sagrika

क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से 23 नवंबर 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों ने इस इवेंट को सीक्रेट रखा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस कपल ने गुपचुप सगाई भी की थी। जहीर की कोर्ट मैरिज में उनके पुराने साथी क्रिकेटर आशीष नेहरा वाइफ रुश्मा के साथ शामिल हुए। इससे पहले जहीर खान कई साल तक एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
romance stories 5 cricketers with bollywood actress
yuvraj singh and hazel keech

क्रिकेटर युवराज सिंह 2016 में ब्रिटिश-मॉरीशियन मूल की एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध गए। युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला। इससे पहले युवराज का नाम बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी जुड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed