{"_id":"5a76b6604f1c1ba1268b8448","slug":"just-before-the-padman-release-these-five-actress-talks-about-sanitary-napkin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' के आने से पहले ही पीरियड्स पर 5 एक्ट्रेसेज के बेबाक बोल, कुछ चर्चा में कुछ ट्रोल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' के आने से पहले ही पीरियड्स पर 5 एक्ट्रेसेज के बेबाक बोल, कुछ चर्चा में कुछ ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
twinkle khanna
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आई है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई सुपरस्टार्स ने सैनिटरी नैपकिन को लेकर बड़े बयान दिए। इस लिस्ट में राधिका आप्टे, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर ,दिया मिर्जा और ऋचा चड्ढा शामिल हैं। जिसके बाद कई लोगों ने उनके बयानों की सरहाना की तो कई ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बयान के बारे में।
padman
राधिका आप्टे
सबसे पहले बात अक्षय कुमार की आनस्क्रीन पत्नी राधिका आप्टे की करते हैं। उन्होंने पीरियड्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।राधिका ने कहा पीरियड्स के मामले में महिलाओं की सोच पुरुषों जैसी ही है। राधिका ने पीरियड्स पर बात करते हुए कहा - 'पीरियड्स को लेकर ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी शर्माती हैं। वह इस मामले में बात करने से संकोच करती हैं।
यहां तक की जब लड़की पीरियड्स से होने लगती है तो मां अपनी बेटी से इस मामले में बात करने से कतराती है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'यहां तक की किचन हो या फिर मंदिर सभी जगह जाने के लिए मना किया जाता है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सालों से महिलाओं को मिला माहौल हैं।'

ट्विंकल खन्ना
फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान शुरू हुए ‘पैडमैन चैलेंज’ को लेकर ट्विंकल खन्ना ने भी हाथ में सैनिटरी पैड लेकर चैलेंज स्वीकार किया। जिसके बाद ट्विंकल ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं। ट्विटर यूजर ट्विंकल पर फिल्म का गलत तरीके से प्रमोशन करने का आरोप लगाकर उन्हें हिप्पोक्रेट बताया। बता दें, ट्विंकल खन्ना ने सैनिटरी नैपकिन हाथ में लेकर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एक संदेश लिखा है, ‘हां, मेरे हाथ में एक सैनिटरी पैड है और इसमें शर्माने जैसा कुछ भी नहीं है…’
इस ट्वीट के बाद ट्विकंल खन्ना ने आलोचकों को करार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि, '2015 में मैंने अपने कॉलम में पीरियड्स के बारे में लिखा था, 2016 में एक किताब में (रियल पैडमैन) ए. मुरुगानंथम के बारे में लिखा और 2018 में 'पैडमैन' फिल्म बना रही हूं, यह उन लोगों के लिए है जो इसे नकारात्मक नजरिए से देखते हैं।'

Sonam Kapoor
सोनम कपूर
'पैडमैन' एक्ट्रेस सोनम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम लोगों से सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सोनम लोगों से गुजारिश कर रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेहतरी के लिए एक छोटा सा योगदान करें। बता देों, सोनम कपूर ने वत्सला फाउंडेशन से जुड़ी हुई है।
सोनम ने कहा - 'साधारण तौर पर अपनी पूरी जिंदगी में एक महिला को 3000 दिन पीरियड्स होते हैं। यह सभी महिलाओं को प्रभावित करता है लेकिन दिक्कत इतनी है कि कोई भी इस बारे में बातचीत नहीं कर सकता। हम लोगों को चाहिए इस मुद्दे पर खुलकर बात करें।'

दिया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की ओर से सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त की गई दिया मिर्जा का कहना है कि सैनिटरी नैपकिन पर्यावरण को तेजी से प्रदूषित कर रहा है इसलिए उन्होंने सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।
दिया मिर्जा ने कहा, 'हमारे देश में स्त्रियों की स्वास्थ सुरक्षा के लिए उपलब्ध सैनिटरी नैपकीन और डाइपर बहुत बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं इसलिए मैं अपने पीरियड्स के दिनों में सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हूं। 'अब मैं सैनिटरी नैपकिन की जगह 100 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले बायोडिग्रेडबल नैपकिन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।