फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से अपनी फिल्मों में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाते हैं रोहित शेट्टी, खुद किया खुलासा

Fri, 13 Apr 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty said he scared to produce small budget film
अपनी फिल्मों में शानदार एक्शन और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने फिल्मों के निर्देशन को लेकर बड़ी बात कही है। रोहित के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में उनकी फिल्में उनकी जिंदगी से ज्यादा बड़ी है। उन्होंने अपनी फिल्मों में बड़े बजट को लेकर भी बड़ी बात कही है। 
Rohit Shetty said he scared to produce small budget film
मीडिया से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया है कि उन्हें कम बजट की फिल्म बनाने से डर लगता है। मीडिया की ओर से जब उनसे पूछा गया कि कभी वह कम बजट की फिल्म बनाएंगे..?? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे ऐसा करने से डर लगता है, रोहित ने आगे कहा कि अगर छोटी फिल्म की अच्छी स्टोरी होगी तो मैं उसको जरूर प्रोड्यूस करूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं छोटे बजट की फिल्म नहीं करूंगा। 
Rohit Shetty said he scared to produce small budget film
रोहित शेट्टी ने यह भी कहा कि सिनेमा मेरे लिए मेरी जिंदगी से ज्यादा बड़ा है, लोग मुझे मेरे सिनेमा के कारण मुझे जानते हैैं। मेरे दर्शक मुझे 'रोहित शेट्टी की फिल्म' समझकर देखते हैं, इसलिए मैं अपने दर्शकों के साथ धोखा नहीं कर सकता है। पता हो कि रोहित शेट्टी इस समय लेडी सिंघम के तैैयारी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty said he scared to produce small budget film
रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम की एनीमेटेड सीरिज की तैयारी कर रहे हैं, इस एनीमेटेड सीरिज को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम इन दिनों 'लिटिल सिंघम' की तैयारी में भी लगी हुई है। बच्चों पर आधारिक उनकी यह सीरीज 21 अप्रैल को डिस्कवरी किड्स पर प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एनिमेशन के अंतर्गत बनाई जा रहा है।
विज्ञापन
Rohit Shetty said he scared to produce small budget film
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन की तरह रणवीर सिंह भी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में विलेन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed