फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Imran Khan Among 400 Detained In Mumbai During Protest Against Chief Election Commissioner

मुंबई प्रोटेस्ट: हिरासत में लिए गए इमरान खान, इस वजह से हुई एक्टर पर कार्रवाई; वीडियो हुआ वायरल; जानें मामला

Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM IST
सार

Imran Khan: अभिनेता इमरान खान को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Actor Imran Khan Among 400 Detained In Mumbai During Protest Against Chief Election Commissioner
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में किया जा रहा है। प्रदर्शन के विरोध में पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में कार्रवाई की है।  
विज्ञापन


इमरान खान पर कार्रवाई क्यों? 
आज प्रोटेस्ट के दौरान अभिनेता इमरान खान को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया। वह उन 400 से ज्यादा लोगों में शामिल थे, जिन्हें मुंबई पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में अगस्त क्रांति मैदान से कम से कम 200 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के संगठन 'हम भारत के लोग' के सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थक भी शामिल थे। ये सभी लोग राष्ट्रीय राजधानी में CJP के प्रदर्शन के समर्थन में जुटे थे। हालांकि, प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Actor Imran Khan Among 400 Detained In Mumbai During Protest Against Chief Election Commissioner
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। दादर के शिवाजी पार्क में भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। पुलिस ने CJP के सदस्यों को यहां प्रदर्शन करने से रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत अगस्त क्रांति मैदान को प्रदर्शन के लिए तय जगह नहीं माना गया था। इसी वजह से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की।

देखें वीडियो-

Actor Imran Khan Among 400 Detained In Mumbai During Protest Against Chief Election Commissioner
झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सीजेपी - फोटो : ANI
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
  • CJP ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
  • यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
  • इसी प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया है।
  • पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते; ट्रैफिक हुआ सामान्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed