फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Wishes Rekha On Her Birthday Shares Heartwarming Memories From Their Filmistan Days

रेखा बर्थडे: सायरा बानो ने अभिनेत्री पर लुटाया प्यार, मेकअप रूम से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाकर दी बधाई

Sat, 10 Oct 2026 04:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 10 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

Saira Banu: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज 10 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी रेखा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Saira Banu Wishes Rekha On Her Birthday Shares Heartwarming Memories From Their Filmistan Days
हेमा मालिनी, सायरा बानो और रेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेखा के जन्मदिन के मौके पर फिल्म जगत के कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर रेखा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की और उनके लिए लंबा-सा भावुक नोट लिखा। इस पोस्ट में सायरा ने रेखा के व्यक्तित्व की तारीफ की और उनसे जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं।
विज्ञापन


सायरा बानो ने रेखा के लिए लिखा खास नोट
सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी रेखा। कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपने आसपास की चमक-दमक और तारीफों के बीच भी अपनी असली पहचान बनाए रखते हैं। रेखा, आपके अंदर भी यह खासियत हमेशा रही है। आपकी अपनी एक अलग पहचान है, जिसने आपको भारतीय सिनेमा की विरासत का एक यादगार हिस्सा बना दिया है। हमारा रिश्ता कई साल पुराना है। यह देखकर अच्छा लगता है कि समय बीतने के साथ और अब थोड़ा ज्यादा खाली समय मिलने पर हम एक-दूसरे को पहले से बेहतर तरीके से जानने लगे हैं।'
विज्ञापन

 
Trending Videos

Saira Banu Wishes Rekha On Her Birthday Shares Heartwarming Memories From Their Filmistan Days
रेखा और दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
फिल्मिस्तान के दिनों को किया याद
सायरा बानो ने आगे लिखा, 'मेरी कुछ सबसे प्यारी यादें फिल्मिस्तान के दिनों से जुड़ी हैं। उस समय मैं एक सेट पर शूटिंग कर रही होती थी और रेखा पास के ही दूसरे सेट पर काम कर रही होती थीं। वह अक्सर मेरे मेकअप रूम में आ जाया करती थीं। वहां मशहूर मेकअप आर्टिस्ट दीनू एंडुलकर मेरा मेकअप कर रहे होते थे। वह बेहद हुनरमंद कलाकार थे और उन्होंने एक ब्रिटिश मेकअप एक्सपर्ट से ट्रेनिंग ली थी।'

सायरा ने आगे लिखा, 'रेखा सोफे पर बैठकर उन्हें मेरी आंखों का मेकअप करते हुए देखा करती थीं। वह मुझसे कहती थीं, 'सायरा जी, दीनू जिस तरह आपकी आंखों का मेकअप करते हैं, मैं भी बिल्कुल वैसा ही करना चाहती हूं।' आज भी मुझे वह पल अच्छी तरह याद है, जब रेखा वहां बैठकर मेकअप की हर छोटी-छोटी बात को बड़े ध्यान से देखा करती थीं।'

ये भी पढ़ें- सायरा बानो: 'इससे बड़ा क्या अवॉर्ड...', अभिनेत्री ने सुनाया नाना और दिलीप कुमार का भावुक किस्सा; कही ये बात
विज्ञापन

Saira Banu Wishes Rekha On Her Birthday Shares Heartwarming Memories From Their Filmistan Days
दिलीप कुमार और रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
सायरा की मां की खूबसूरती की मुरीद थीं रेखा
सायरा बानो ने अपने नोट में आगे लिखा, 'रेखा हमेशा मेरी प्यारी मां की बहुत तारीफ करती थीं। उन्हें मेरी मां का खूबसूरत चेहरा और उनका शालीन अंदाज बहुत पसंद था। मेरे दिल को हमेशा यह बात छूती रही कि रेखा सिर्फ मेरी मां की खूबसूरती की ही तारीफ नहीं करती थीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, उनके रहन-सहन और उनके व्यवहार को भी पसंद करती थीं। और मुझे यह भी कहना है, मेरी प्यारी रेखा, कि आपके लिए मेरे दिल में भी हमेशा उतनी ही सच्ची प्रशंसा और प्यार रहा है।'

देखें सायरा की पोस्ट- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed