पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। खबर थी कि फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं फिर खबर आई कि आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र और राजी में काफी बिजी हैं और सड़क 2 में काम करने को लेकर कुछ खास उत्साहित नजर नहीं आ रही हैं।
{"_id":"5ad03be94f1c1b863d8b4e9e","slug":"sanjay-dutt-alia-bhatt-spotted-outside-mahesh-bhatt-office-for-sadak-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर संजय दत्त के साथ नजर आईं आलिया भट्ट, वजह जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर संजय दत्त के साथ नजर आईं आलिया भट्ट, वजह जान लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
sadak
sadak
25 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वेल बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया नजर आएंगी या नहीं ये अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन हाल ही में महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर संजय दत्त के साथ-साथ आलिया भट्ट को भी देखा गया है।
Photos: Sanjay Dutt and Alia Bhatt thronged by fans outside Mahesh Bhatt's office - Times of India https://t.co/eAkq83BV7h @aliaa08 pic.twitter.com/8lFUvYZclH
— Alia Bhatt FC (@AliaBhatt_NEWS) April 12, 2018
sadak
ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिलहाल तो इस फिल्म को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कुछ दिन पहले ही पूजा ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया था, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
Flashback-First day of shooting for #Sadak at Mukesh Mills.We were shooting an action sequence that I was not part of but was always more interested in what happened behind the camera hence tagged along!Thank you @MaheshNBhatt for everything & more! 🙏❤️ pic.twitter.com/tJMTRRDqTc
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) April 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt
बता दें, 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
sadak
महेश भट्ट ने 'सड़क' का निर्देशन किया था, जो 1991 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।