बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन बड़े पर्दे पर वैसी कमाई नहीं कर सकी है, जैसी इससे उम्मीद लगाई गई थी। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, इस वजह से इसके अब तक के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। अब हाल ही में, रोहित शेट्टी ने बताया कि सिंघम अगेन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के किरदारों के बीच कोई बातचीत क्यों नहीं होती?
Singham Again: 'रामायण की थीम को लेकर था डर', 'सिंघम अगेन' में इस वजह से साथ नहीं दिखे रणवीर-दीपिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:29 AM IST
सार
Rohit Shetty: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी हालिया फिल्म 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बतौर कपल साथ क्यों नहीं लिया। न्यूज18 से बात करते हुए रोहित ने कहा कि चूंकि सिंघम अगेन रामायण की थीम पर आधारित है, इसलिए वह लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन