साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर एक्टर यश की फैन फॉलोइंग किसी दूसरे एक्टरों से कम नहीं है। फैंस में उनकी फिल्मों के लिए दीवानगी देखती ही बनती है। दर्शकों में एक्टर की फिल्मों को लेकर कितना क्रेज है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी फिल्म केजीएफ 2 को ट्रेंड होने से लगाया जा सकता है। लोगों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने यश के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को केजीएफ 2 का गाना 'तूफान' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना काफी इंटेंस है। गाने में अपने फेवरेट एक्टर की झलक देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। वहीं, इसका संगीत रवि बसरुर ने दिया है।
KGF Chapter 2 New Song: रॉकिंग स्टार यश का नया गाना 'तूफान' रिलीज, जबरदस्त लुक में दिखे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
