फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुमार गौरव का जन्मदिन और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए महेश भट्ट, पांच खबरें

Sat, 11 Jul 2020 07:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jul 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday and mahesh bhatt gets troll entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता कुमार गौरव अपना जन्मदिन 11 जुलाई को मनाते हैं। कुमार गौरव हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव ने अपने करियर में बहुत कम फिल्में कीं लेकिन उन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों को खास जगह बनाई थी। बावजूद इसके वह बॉलीवुड में लंबे समय तक नहीं टिक सके। 



संजय दत्त के बहनोई हैं कुमार गौरव, अपनी पहली ही फिल्म से खूब कमाया था नाम

 

Kumar Gaurav Birthday and mahesh bhatt gets troll entertainment news
टुन टुन - फोटो : Social Media

टुन टुन... बॉलीवुड का वो नाम है, जिसे सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आज की पीढ़ी भले ही इस नाम से अंजान हो लेकिन उन्हें बॉलीवुड का पहला कॉमेडियन कहा जाता है। टुन टुन का असली नाम उमा देवी खत्री था, उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 11 जुलाई, 1923 को हुआ था। जब वो छोटी ही थीं तभी जमीन के लिए उनके माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई थी। 

बचपन में ही कर दी गई थी टुन टुन के माता-पिता की हत्या, ऐसे बनीं बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन

 

Kumar Gaurav Birthday and mahesh bhatt gets troll entertainment news
विकास दुबे, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विकास दुबे का मामला मीडिया में काफी चर्चा में रहा। इस बीच मीडिया में इस तरह की खबरें भी चलने गईं कि बॉलीवुड में जल्द ही विकास दुबे पर फिल्म बन सकती है। इतना ही नहीं इस बात का भी दावा किया गया कि विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसको लेकर अब मनोज बाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म से जुड़ा मनोज बाजपेयी का नाम तो अभिनेता ने ऐसा दिया रिएक्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday and mahesh bhatt gets troll entertainment news
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा ने आठ जुलाई को अपना एक और सितारा खो दिया। बीती आठ जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जगदीप के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर किसी ने उन्हें अलग- अलग अंदाज में अंतिम विदाई दी। वहीं जगदीप के बेटे और अभिनेता जावेद जाफरी ने अपने फैंस से खास अपील की है।

पिता जगदीप की मौत के बाद जावेद जाफरी ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- 'हमारे पिता ने फिल्म इंडस्ट्री में...'

 

विज्ञापन
Kumar Gaurav Birthday and mahesh bhatt gets troll entertainment news
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड लोगों के निशाने पर है। फिल्म इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ खास हस्तियों को तो लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं, इनमें से एक महेश भट्ट भी हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि एक बार फिर लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।

अच्छे समाज की परिभाषा बताकर ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर बोला- आपकी वजह से बॉलीवुड असुरक्षित है


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed