बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपने साथ- साथ अपने परिवार की भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर देते हैं। ऐसे में रितेश देशमुख ने हाल ही में अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में रितेश के बेटे ने महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है।
महात्मा गांधी के बारे में रितेश के बच्चों ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा है वीडियो
दरअसल रितेश देशमुख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में रितेश अपने बेटों के साथ गांधी जी की महानता पर बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में रितेश कहते हैं कि गांधीजी बहुत.. बहुत...बहुत... महान थे और हम सबसे बड़े थे। यहां तक कि रितेश अपने दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को भी गांधीजी की तुलना में बहुत छोटा बताते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, 'रियान और राहिल महात्मा गांधीजी के बारे में मुझसे बात कर रहे हैं। गांधीजी के मूल्य और सिद्धांत पीढ़ियों तक प्रासंगिक रहेंगे।' वहीं वीडियो में रितेश का बेटा रियान गांधीजी के चश्मे के बारे में कहता है, 'गांधीजी बहुत पास से टीवी देखते थे, इसलिए उन्हें चश्मा लगा हुआ था।' तब रितेश पूछते हैं, तुम कैसे टीवी देखते हो, तो वो कहता है करीब से।'
Riaan & Rahyl discussing #MahatmaGandhi ji with me. Gandhiji’s core values will be relevant across generations. @geneliad pic.twitter.com/kUkIsNZNaE
वीडियो में रितेश बेटे से पूछते हैं कि जब आप बापू से मिलोगे तो क्या कहोगे? सवाल के जवाब में रियान कहता है, 'गांधीजी आसमान में रहते हैं, इसलिए मैं उनसे नहीं मिल सकता।' इसके बाद रितेश कहते हैं, 'गांधीजी से आप मिल नहीं सकते, लेकिन क्या आप जानते हो, वे बहुत... बहुत... बहुत... महान इंसान थे।' तब रियान बेहद मासूमियत के साथ कहता है कि 'नहीं मैं नहीं जानता।'
वीडियो के एक हिस्से में रियान पिता रितेश से पूछते हैं कि क्या गांधीजी हम सबसे बड़े थे? तो रितेश कहते हैं, 'हां वे हम सबसे बड़े थे। वे आजोबा (दादी) से भी बड़े थे।' तभी छोटा बेटा राहिल पूछता है, 'क्या गांधीजी, बाबा (दादाजी) से भी बड़े थे?' तो रितेश कहते हैं, 'हां वो उनसे भी बहुत बड़े थे। उनकी तुलना में बाबा (विलासराव देखमुख) बहुत... बहुत... बहुत... छोटे थे।'