बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें वहां गए तकरीबन एक महीना होने वाला है। वहीं उनकी बिमारी को लेकर अलग-अलग तरह की बातें भी बन रही है। ऐसे में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि की तबीयत का हाल बताया है।
एक अखबार से हुई बातचीत में रिद्धिमा ने बताया 'फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं, ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है, मैं आपको बता दूं कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर कभी चिंतित नहीं थी, पापा अपना रुटीन टेस्ट करवा रहे हैं, जैसा कि वह ट्विटर पर बता चुके हैं, दरअसल, वे कई सालों बाद पूरे शरीर का रुटीन चेकअप करवा रहे हैं और हमे उम्मीद है कि सब ठीक ही होगा।'
आपको बता दें कि अमेरिका में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। ऐसे में वहां, ऋषि से मिलने कई बॉलीवु़ड स्टार्स भी उनका हाल चाल लेने आते-जाते रहते हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, आलिया भट्ट और सोनाली बेंद्रे भी उनसे मिलने पहुंची थीं। बता दें कि सोनाली खुद अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रही हैं।
4 of 5
rishi kapoor and anupam kher
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर की मां कृष्णा कपूर का देहांत हो गया था। जिसमें ऐसी दुखद घड़ी में ऋषि कपूर अपनी मां का अंतिम संस्कार करने घर नहीं जा सके थे। ऋषि को शुरुआती दौर में बताया जा रहा था कि उन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। लेकिन ऋषि ने अपने ट्वीट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी। उनके भाई रणधीर ने ऋषि की बीमारी को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया था।
बात करें ऋषि कूपर के वर्क फ्रंट की तो उनको आखिरी बार फिल्म 102 नॉट आउट में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ लंबे अरसे बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म लोगों को पसंद जरूर आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।