बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने पूर्व प्रेमी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 28 दिन जेल में रही थीं। अभिनेत्री पर दिवंगत अभिनेता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगा था। रिया को बाद में जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था। हाल ही में उन्होंने जेल में हुए मानसिक और शारीरिक आघात को लेकर बात की है। रिया ने जेल में अपने शेड्यूल को याद किया है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि सुशांत की मौत के बाद इतने सारे लोगों द्वारा पीछा किए जाने के बाद वह न्याय चाहती थीं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब जेल जाना है तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह एक शो बन गया था और मेरी जिंदगी प्रदर्शित हो रही थी। मैं ऐसी थी कि इसे रोकें। मैंने सोचा, ये हो ही जाए तो बेहतर है। मुझे जेल जाने दो। इतने सारे लोग मेरे पीछे थे, वो सब मेरे लिए ठीक नहीं था। मैं चाहती हूं कि सब कुछ स्पष्ट हो जाए, भले ही इसके लिए जेल जाना पड़े।'
सुपस्टार प्रभास ने अपने नाम की स्पेलिंग में किया बड़ा बदलाव! 'राजा साब' के पोस्टर में दिखा असली नाम
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 में जब रिया गिरफ्तार हुईं तो दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थीं। इसलिए, उन्हें जेल के अन्य कैदियों से दूर 14 दिन एकांत कारावास में बिताने पड़े थे। रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'कोविड नियमों के कारण, 'मुझे 14 दिनों के लिए एकांत कारावास में रहना पड़ा था। मैं कमरे में अकेली थी। मुझसे पूछा गया कि क्या मैं दोपहर का भोजन करना चाहूूंगी। मैं इतना भूखी और थकी थी कि मुझे जो भी दिया गया, मैंने खा लिया था।'
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
रिया को खाने में रोटी और शिमला मिर्च परोसी गई थी। अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह लगातार 12 घंटे सोती थीं, क्योंकि उनके साथ जो कुछ भी हो रहा था उससे वह बहुत थक गई थीं। रिया ने कहा, 'अंदर के लोग बाहर के लोगों से कहीं बेहतर हैं, क्योंकि जेल में कोई सामाजिक ढांचा नहीं है। यह एक अलग दुनिया है, जब मैंने देखा कि कई कैदियों को परिवार का समर्थन नहीं मिलता तो मैं कृतज्ञ महसूस करने लगी। मैंने सोचा कम से कम, मेरे पास मेरा परिवार और दोस्त हैं।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया ने आगे बताया, 'मैंने खुद से कहा कि तुम्हें न्याय मिलेगा। तुम्हें जमानत मिल जायेगी। आपने कुछ भी गलत नहीं किया है, जब मैं यहां हूं तो मुझे इन महिलाओं से बहुत कुछ सीखना है, जो चीज मेरे नियंत्रण में नहीं है, उस पर नाराज होकर मैं अपना समय क्यों बर्बाद कर रही हूं।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि जेल में शौचालय बहुत गंदे थे, लेकिन उनका मानसिक आघात, शारीरिक आघात पर हावी हो गया। उन्होंने कहा, 'मानसिक आघात इतना कठिन होता है कि शारीरिक आघात इसके सामने फीका पड़ने लगता है। आप सोचते हैं कि गंदा बाथरूम तो मैनेज कर लूंगी।'
'इमरजेंसी' के लिए कंगना रणौत ने शुरू की डबिंग, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट