सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने काफी परेशानियां झेली थीं। वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं, जेल गईं और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती की जिंदगी धीरे-धीरे ट्रैक पर वापस लौट रही हैं। अब रिया को अक्सर पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट किया जाने लगा है। हाल ही में उन्हें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एक्टर साकिब सलीम के साथ स्पॉट किया गया है।
2 of 5
साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा
- फोटो : Instagram
शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। सभी तस्वीरों को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा साथ में अलीबाग जा रहे थे। अलीबाग में साकिब का जन्मदिन मनाया गया। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने फिल्म मेरे डैड की मारुती में साथ काम किया था।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती और जूही परमार
- फोटो : Instagram
तो वहीं कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने 'सांड की आंख' की प्रोड्यूसर निधि परमार के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो में निधी और रिया लेटी हुई नजर आ रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने अमेरीकी राइटर रॉबर फुल्गम का एक कोट कैप्शन में लिखा था, 'प्यार ही ताकत है, प्यार ऐसा फैब्रिक है, जो कभी धुंधला नहीं होता, चाहे उसे मुसीबतों और मातम के पानी से कितना भी धोया जाए।'
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की झलक दिखाई दी थी। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंत रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।