वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर
सलमान खान की 'भाभी' ने बड़ी बात कही है। उन्होंने अपनी एक फिल्म के रिमेक के लिए आलिया और वरुण को कास्ट करने की बात कही है। अगली स्लाइड में जाने कौन सी है वो फिल्म...
दरअसल बॉलीवुड से सन्यास ले चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के रिमेक को लेकर कहा है कि अगर इस फिल्म का दोबारा रिमेक बनता है तो वह इसके लिए वरुण धवन और आलिय भट्ट को लेना पंसद करेंगी।
आपको बता दें कि रेणुका ने ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म में सलमान की भाभी का किरदार निभाया था। हाल ही में जब रेणुका से पूछा गया कि अगर इस फिल्म का रिमेक बनता है तो इस समय किस हीरो और हीरोइन को माधुरी दिक्षित और सलमान खान का किरदार करना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह इन दोनों किरदार में वरुण धवन और आलिया भट्ट को देखना पसंद करेंगी।
गौरतलब है कि‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म को 23 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान और माधुरी दिक्षित की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उस समय यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।