बॉलीवुड में रेखा और जया का 'सिलसिला' तो काफी पुराना है। अमिताभ के लिए रेखा का प्यार और जया की अपने सुहाग को बचाने की जद्दोजहद किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में उप राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जब रेखा और जया आमने-सामने आईं तो कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया।
पढ़ें- 23 साल छोटे भाई तैमूर को राखी बांधेंगी सारा अली खान, जानें ऐश्वर्या की बेटी का कौन है भाई
हर किसी की नजरें जया और रेखा पर टिक गईं। दोनों ही इस चुनाव के लिए अपना वोट देने पहुंची थीं। लोगों को वही पुराना 'सिलसिला' याद आ गया। जब जया और रेखा एक-दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करती हैं।
पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
दरअसल हुआ यूं कि जया बच्चन संसद के परिसर से बाहर आ रही थीं और लिफ्ट के पास रेखा खड़ी इंतजार कर रही थीं। तभी दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गईं। रेखा को देख जया जहां की तहां ठिठक गईं। रेखा एक मिनट के लिए जया को देखती रहीं।
पढ़ें- Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन
फिर जाने क्या सोचकर रेखा ने आगे बढ़कर जया को गले लगाया और कान के करीब जाकर कुछ फुसफुसाया। इस दौरान जया बिल्कुल स्तब्ध थीं। उनके हाव-भाव में कोई हलचल नहीं हुई। फिर दोनों अपने-अपने रास्ते निकल गईं।
अब लोगों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर रेखा ने जया के कान में क्या फुसफुसाया होगा। देखने वालों ने देखा कि जया बिना एक्सप्रेशन के खड़ी थीं। भाई ये सिलिसिला तो पुराना है।