बॉलीवुड के नन्हें सितारों के लिए कुछ खास ही है ये
रक्षा बंधन। स्टार्स के भाई बहनों से तो आप वाकिफ ही होंगे लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इन स्टार्स के बच्चे किस को बांधेंगे राखी।
पढ़े- Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन
पटौदी खानदान के सबसे छोटे नबाव तैमूर का तो हर अंदाज कुछ खास ही होता है। ये तैमूर का पहला रक्षा बंधन है और इस बार उनकी कलाई पर राखी बांधेंगी उनकी बड़ी बहन सारा अली खान।
बात करें बच्चन परिवार की तो अमिताभ बच्ची की पोती आराध्या बच्चन अपनी बुआ श्वेता नंदा के बेटे को राखी बांधेंगी। जी हां, अगस्तया नंदा की कलाई पर नव्या नवेली नंदा के साथ बंधेगी आराध्या बच्चन की राखी।
स्टार किड की बात है तो शाहरुख के बेटे अबराम सका नाम लाना तो लाजमी है। लेकिन क्या आप जानते है कि अबराम की कलाई पर किस की राखी सजेगी। अबराम की बड़ी बहन सुहाना बांधेगी उनको राखी। अक्सर सुहाना और अबनाम करे साथ में घूमते और मस्ती करते देखा जाता है।
वहीं बात करे आमिर खान के बेटे आजाद की तो उनसे रक्षा वचन लेंगी उनकी बड़ी बहन इरा खान।