फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha: रेखा की लिव-इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर फूटा यासिर उस्मान का गुस्सा, बायोग्राफर ने बताई क्या है सच्चाई

Mon, 24 Jul 2023 10:02 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 24 Jul 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Rekha biographer yasser usman rubbishes reports claiming her live in relationship with secretary farzana
रेखा ,यासीर उस्मान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की गिनती इंडस्ट्री की खूबसूरत और दमदार अदाकारों में होती है। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। इसके अलावा उनके फैशन और स्टाइल के लिए भी वह जानी जाती हैं। लेकिन, अभिनेत्री की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है। अफेयर से लेकर शादी तक रेखा की जिंदगी में मानो तमाम रहस्य हैं। अमिताभ बच्चन से उनके अफेयर के किस्से आज भी बड़े चाव से सुने जाते हैं। एक्ट्रेस को लेकर एक बात और कही जाती रही है कि उनके अपनी सेक्रेटरी फरजाना से काफी नजदीकी रिश्ते हैं। 

Rekha biographer yasser usman rubbishes reports claiming her live in relationship with secretary farzana
रेखा-फरजाना - फोटो : सोशल मीडिया

कई मीडिया रिपोर्ट्स में रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान की किताब के हवाले से दावा किया गया था कि दिग्गज अभिनेत्री अपनी सेक्रेटरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। वहीं, इस बीच वायरल हो रही इन खबरों पर अब किताब के लेखक यासिर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इन सभी खबरों को फर्जी बताया है। 

Rekha biographer yasser usman rubbishes reports claiming her live in relationship with secretary farzana
यासीर उस्मान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा है कि इन रिपोर्ट्स में किए गए दावें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। यासिर उस्मान ने ट्विटर पर इन रिपोर्ट्स के खिलाफ बयान जारी कर पब्लिकेशन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Rohit Shetty: 'सिंघम 3' को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की फैन फॉलोइंग को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha biographer yasser usman rubbishes reports claiming her live in relationship with secretary farzana
रेखा - फोटो : social media

यासिर उस्मान ने उनकी किताब 'रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी फरजाना संग लिव-इन रिश्ते का दावा करने वाली रिपोर्ट्स पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी लिव इन का आरोप लगाने वाले न्यूज आर्टिकल्स पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़त और गलत हैं। उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। इनका इरादा सिर्फ सनसनी पैदा करना है। मैं ये कहना चाहता हूं कि मीडिया में जो भी बातें क्वोट कर लिखी गई हैं वैसा मेरी किताब में कहीं भी नहीं लिखा हुआ है। इसके अलावा मैंने अपनी किताब में लिव-इन रिलेशनशिव या फिर किसी तरह के सेक्सुअल रिलेशनशिप की बातें मैंने अपनी किताब में नहीं लिखी हैं।'

विज्ञापन
Rekha biographer yasser usman rubbishes reports claiming her live in relationship with secretary farzana
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

सभी झूठे दावों को खारिज करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह गलत आर्टिकल्स खराब क्लिकबेट पत्रकारिता का परिणाम हैं और हर साल इसका उदाहरण देखने को मिलता ही रहता है। अगर मेरी किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी से जुड़े इन आर्टिकल्स को तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो हम जिम्मेदार पब्लिकेशन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।'

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'रिवॉल्वर रानी' में वीर दास को किस करने की बात पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऋतिक के बाद...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed