सिनेमा जगत से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं और फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको 10 सितारों के बारे में अपडेट देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
2 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
अनन्या पांडे
अभिनेत्री अनन्या पांडे आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज अनन्या ने आइसक्रीम के साथ अपनी कई सारी क्यूट तस्वीरें साझा की हैं, जिसे फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं। इसमें वह प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं।
3 of 11
करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने ब्लैक और ग्रे कलर की स्ट्रिप वाली आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अपने लुक को अभिनेत्री ने ब्लैक ग्लासेस, बन और ग्रे बैग के साथ कंप्लीट किया है। इस लुक में वह काफी स्टनिंग लग रही हैं।
4 of 11
मौनी रॉय, सूरज नांबियार
- फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने आज अपने पति सूरज नांबियार के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी सूरज नांबियार को बड़े ही प्यार से देख रही हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए हैं। मौनी ऑफ लहंगे में हैं, तो सूरज शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
5 of 11
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वहीं, हाल ही में आलिया ने पर्पल कलर के ब्लेजर और डेनिम में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है।