{"_id":"65803464598259910a09137b","slug":"ranveer-singh-wax-statues-has-been-installed-at-madame-tussauds-in-london-and-singapore-details-inside-2023-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: मैडम तुसाद में लगीं रणवीर सिंह की प्रतिमाएं, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल छूने वाला नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: मैडम तुसाद में लगीं रणवीर सिंह की प्रतिमाएं, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल छूने वाला नोट
रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। अपनी दमदार अदाकारी से वे लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। हाल ही में उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई। कई फिल्मी सितारों की तरह उनकी भी मोम की प्रतिमा लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट के साथ अपनी दो मूर्तियों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "बड़े होते हुए, मैं दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख हस्तियों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरों पर मोहित हो गया था, तभी मुझे एहसास हुआ कि वे लंदन की प्रसिद्ध मैडम तुसाद की मोम की प्रतिमाएं थीं।" उस पौराणिक संग्रहालय का आकर्षण मेरे साथ हमेशा रहा। अब वहां मेरा अपना मोम का पुतला होना अवास्तविक लगता है। मैं कृतज्ञ हूं कि मेरा पुतला दुनिया की सबसे निपुण हस्तियों के बीच है।'' नोट में उन्होंने आगे बताया है कि सिनेमा की वजह से ऐसा संभव हो सका है।
3 of 5
'डॉन 3' में रणवीर सिंह
- फोटो : Social media
रणवीर सिंह अन्य प्रमुख हस्तियों की श्रेणी में शामिल हो गए जिनकी मोम की प्रतिमाएं मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित की गई हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की प्रतिमाएं भी लंदन और दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में मौजूद हैं।
बता दें कि रणवीर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'लुटेरा' और 'गली बॉय' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं। उनकी नवीनतम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को भी प्रशंसकों से अपार प्यार मिला।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : Social media
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।