फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धुरंधर द रिवेंज: रणवीर की फिल्म का जलवा बरकरार, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भेजे गए ये गाने; देखें लिस्ट

Sat, 10 Oct 2026 07:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Oct 2026 07:56 AM IST
सार

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर: द रिवेंज' के मेकर्स के लिए यह खुशी का मौका है। फिल्म के लगभग सभी गानों को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Starrer Dhurandhar the revenge songs submitted for grammy consideration
धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। इस फिल्म ने दुनियाभर में भी अपना परचम लहराया है। टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने जानकारी दी है कि फिल्म के म्यूजिक को ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल किया गया है।
Trending Videos
Ranveer Singh Starrer Dhurandhar the revenge songs submitted for grammy consideration
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
किन गानों को मिला नामांकन?
जानकारी के अनुसार म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को 'विजुअल मीडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ संकलन साउंडट्रैक' श्रेणी में भेजा गया है। फिल्म के गाने 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन' की श्रेणी में भेजा गया। 'फिर से' को 'विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी में लिस्ट किया गया है। 

क्या है कॉमरेड कल्याण?: सोशल मीडिया पर क्यों वायरल इस फिल्म का नाम? जानें क्या है कहानी और कौन हैं कलाकार

Ranveer Singh Starrer Dhurandhar the revenge songs submitted for grammy consideration
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ये गाने भी हुए लिस्ट
  • फिल्म के गाने 'आरी आरी' को 'सर्वश्रेष्ठ एशियाई पॉप संगीत प्रदर्शन' की श्रेणी में शामिल किया गया है। 
  • 'वारी जावां' को 'सर्वश्रेष्ठ डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' श्रेणी के तहत भेजा गया है। 
  • 'हम प्यार करने वाले' को 'सर्वश्रेष्ठ रीमिक्स रिकॉर्डिंग' श्रेणी के तहत भेजा गया है।
  • वहीं, 'डेस्टिनी- मान अटकेया' को 'सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन' की लिस्ट में शामिल किया गया है। 
  • 'जाए सजना' को 'सर्वश्रेष्ठ पॉप युगल/समूह प्रदर्शन' में लिस्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Starrer Dhurandhar the revenge songs submitted for grammy consideration
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
किस लिए नामांकित हुए गाने?
अकादमी को यह गाने अभी विचार और समीक्षा के लिए भेजे गए हैं। अभी इन्हें फाइनल नॉमिनेशन या ट्रॉफी जीतने की गारंटी नहीं मिली है। किसी भी गाने को आखिरी चरण तक पहुंचने के लिए ग्रैमी की पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अलावा गानों को वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
Ranveer Singh Starrer Dhurandhar the revenge songs submitted for grammy consideration
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर: द रिवेंज' का कलेक्शन
  • आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्देशक आदित्य धर हैं।
  • इसमें  णवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं।
  • भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 
  • वहीं दुनियाभर में इसने लगभग 1852 करोड़ रुपये कमाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed