फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post

अनीत पड्डा ने किया नाना पाटेकर को याद: साझा किया साथ काम करने का अनुभव, कहा- सिर्फ उनको देखकर भी बहुत कुछ सीखा

Sat, 10 Oct 2026 09:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

Aneet Padda: नाना पाटेकर के निधन पर उनकी साथी कलाकार अनीत पड्डा ने एक भावुक नोट लिखा है। अनीत और नाना फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आने वाले हैं। 

 

विज्ञापन
Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post
अनीत पड्डा, नाना पाटेकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक जताया है। इस लिस्ट में अब 'सैयारा' फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा का नाम जुड़ गया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' के साथी कलाकार नाना पाटेकर को याद किया है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखी और कलाकार से सीखी गई चीजों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Trending Videos

Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसी थी नाना के साथ पहली मुलाकात?
अनीत पड्डा ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, 'जब मैं पहली बार नाना पाटेकर सर से मिली, तो मैं मुश्किल से ही कुछ बोल पाई। मुझे लगता है कि मैं बस उस पल को महसूस कर रही थी। इतने ईमानदार, बेबाक और बिना किसी दिखावे के खुद जैसे रहने वाले व्यक्ति के सामने बैठना अपने आप में एक अनोखा अनुभव था।'

धुरंधर द रिवेंज: रणवीर की फिल्म का जलवा बरकरार, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भेजे गए ये गाने; देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
अनीत ने नाना से क्या सीख?
अभिनेत्री ने नाना की जिंदगी और सिनेमा को देखने के अनोखे नजरिए के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा 'वह ऐसे इंसान थे जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी, शोहरत के शोर के बजाय सादगी को चुना और आपको याद दिलाया कि असल में कलाकार होने का क्या मतलब होता है। उन्हें बोलते हुए सुनना, काम करते हुए देखना और बस उनके आस-पास रहना, एक ऐसा सबक था जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।'
विज्ञापन

Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aneetpadda_
किसलिए शुक्रगुजार हैं अनीत?
अनीत ने आगे लिखा, 'अपने करियर की शुरुआत में ही उनसे मिलना और फिर उनके साथ काम करना, ऐसी बात है जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। उन्हें बस देखते हुए ही मैंने बहुत कुछ सीखा और पीछे मुड़कर देखती हूं तो एहसास होता है कि वे पल कितने कीमती थे। उनकी आखिरी फिल्मों में से एक मेरे साथ थी, यह सोचकर आज भी मेरे पास शब्द नहीं होते। यह सब किसी सपने जैसा लगता है।'

अनीत ने नाना को दी श्रद्धांजलि
अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए अनीत ने लिखा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि हमारे रास्ते मिले, भले ही कुछ समय के लिए। मैं इस अनुभव को जिंदगी भर अपने साथ रखूंगी। रेस्ट इन पीस, सर।'

Aneet Padda remembers working with Nana Patekar in Shakti Shalini shares emotional post
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
कब हुआ नाना का निधन?
'शक्ति शालिनी' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने लिखा 'कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। यह भी उन्हीं में से एक है।'
नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में एक खालीपन आ गया है। 
गुरुवार रात पुणे में उनके डोंजे फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed