एक्टर रणवीर सिंह अपने कपड़ों और स्टाइल की वजह से लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि कई बार कपड़ों की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। फैशन स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
फिल्मों में आने से पहले ऐसे दिखते थे 'खिलजी', लंबे बालों में फैंस भी खा गए थे धोखा
तस्वीर में रणवीर सिंह लंबे बालों में हैं और उन्होंने क्वीन शेव कर रखा है। रणवीर के साथ उनकी दोस्त और वीजे पिया त्रिवेदी नजर आ रही हैं। पिया को रणवीर ने हग किया हुआ है। रणवीर की तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई है जो खूब वायरल हो रही है।
#throwback #ranveersingh @ranveersingh 😍💗
A post shared by ranveer singh ❤ (@ranveer_singh_is_the_best) on
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर अगली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।
फिल्म के लिए रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कपिल देव ने खुद रणवीर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया और उनसे जुड़ी छोटी- छोटी बातों को सीखने की कोशिश की। वहीं दीपिका भी इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। ये फिल्म साल 2010 आई थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर सिंह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।
