सिम्बा की सक्सेस के बाद सिनेमा के वीर रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग की तैयारियो में जुट गए हैं। 1983 में क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे बलविंदर सिंह संधू इस फिल्म के लिए रणवीर को कपिल देव की तरह बॉलिंग और बैटिंग करना सिखा रहे हैं। क्रिकेट का पहला विश्वकप जीतने वाली इस टीम के कप्तान कपिल देव थे और फिल्म में रणवीर कपिल का ही किरदार कर रहे हैं। लेकिन, जितनी आसानी से रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव के बॉलिंग और बैटिंग एक्शन सीख रहे हैं, उतनी ही बड़ी मुश्किल इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान के सामने आ रही है, टीम के बाकी 10 खिलाड़ियों की कास्टिंग की।
फिल्म में एक अहम रोल मोहम्मद जीशान अयूब को भी मिला है। फिल्म 83 की लॉन्चिंग दो साल पहले हुई थी, लेकिन उसके बाद रणवीर पहले पद्मावत और फिर सिम्बा में बिजी हो गए। फिल्म के डायरेक्टर शुरू से कबीर खान ही रहे हालांकि इसके कुछ प्रोड्यूसर्स बदलते रहे। अब इस फिल्म में पैसा लगा रहे है विष्णुवर्धन इंदूरी जिनका नाम हाल के दिनों में एन टी रामाराव की बायोपिक को लेकर खूब चर्चा में रहा है।
3 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
इंदूरी चाहते हैं कि फिल्म 83 की शूटिग जल्दी से जल्दी शुरू हो जाए, लेकिन कबीर खान के सामने संकट फिल्म की कास्टिंग को लेकर है। साल शुरू होते ही इंदूरी की तरफ से दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए साइन करने का शिगूफा फैलाया गया जो पहले दिन ही फुस्स हो गया। फिल्म की कास्टिंग में असली पेंच फंसा है इसके कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर। कबीर खान के साथ पहले इस फिल्म को विकास बहल भी प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन यौन शोषण के आरोपों में घिरने के बाद विकास को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
विकास बहल के खास दोस्त मुकेश छाबड़ा फिल्म 83 के साथ अब भी कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़े हुए हैं। फॉक्स स्टार इंडिया की फिल्म किजी और मैनी की शूटिंग के लिए मुकेश इन दिनों सुशांत राजपूत और संजना सांघी के साथ पेरिस में हैं और इधर मुंबई में कबीर खान ने अपने स्तर पर भी फिल्म के कलाकारों की तलाश शुरू कर दी है।
1983 की वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहे खिलाड़ियों के अलावा फिल्म में उस दौर के कुछ और खिलाड़ियों के भी किरदार दिखाई देंगे, जिनमें से एक अहम किरदार करसन घावरी का भी है। कपिल देव ने जब पाकिस्तान के फैसलाबाद मैदान में अपना करियर शुरू किया था तो उनके बोलिंग पार्टनर करसन घावरी ही थी। इस किरदार के लिए कबीर खान ने मोहम्मद जीशान अयूब को साइन किया है।