एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की लाडली बेटी अदिरा के दूसरे बर्थडे पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी पहुंचे। इस मौके पर रानी मुखर्जी ने यशराज स्टूडियो में पार्टी रखी थी।
रानी मुखर्जी ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे, करीना के बेटे तैमूर ने की खूब मस्ती
पार्टी में कई सेलिब्रेटी पहुंचे लेकिन सबका ध्यान खींचा एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ने। तैमूर अपनी मां करीना, मौसी करिश्मा और नानी बबिता के साथ दिखाई दिए। इस पार्टी की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
बर्थडे पार्टी में तैमूर और आदिरा के साथ-साथ करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश के साथ मस्ती के मूड में नजर आए। करण ने इन तीनों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे उन्होंने लिखा है 'तीनों की नई दोस्ती का आगाज'। इस साल 20 दिसंबर को तैमूर एक साल के हो जायेंगे जिसके लिए मां करीना गेटटुगेदर प्लान कर रही हैं।
तैमूर ना सिर्फ करीना, करिश्मा और करण जौहर के बच्चों के साथ दिखे बल्कि शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, खुशी कपूर के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया। पार्टी की होस्ट रानी मुखर्जी सभी मेहमानों कों होस्ट करती हुई दिखीं लेकिन उनके पति आदित्य चोपड़ा तस्वीरों में कहीं नजर नहीं आए।
How time flies 😇.. #momentstobecherished #friendswithoutbenefits
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on