शूजित सरकार की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो रहा है। इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 38 दिनों में खत्म हुई है। अब फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान देना शुरू किया जाएगा। फिल्म की तरफ से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जानी शुरू की जा चुकी हैं।
'अक्टूबर' में ऐसे दिखेंगे एक्टर वरुण धवन, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
फिलहाल फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है उसके बाद पता चल पाएगा कि फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री कैसी है लेकिन जब बात रोमांस की हो तो वरुण हालिया सभी एक्टर्स से कहीं आगे हैं।
फिल्म का डायरेक्शन किया है शूजित सरकार ने। कहानी लिखी है जूही चतुर्वेदी ने। फिल्म का आख़िरी शूट मनाली में किया गया है। फिल्म 13 अप्रैल 2018के दिन रिलीज होने वाली है। ये वैसे तो लव स्टोरी होगी लेकिन शूजित का कहना है कि ये प्यार की कोई आम कहानी नहीं होगी।
शूजित सरकार ने कहा, 'ये अपने आप में अलग फिल्म है। इसकी तैयारी हमनें 'पीकू' के बाद ही शुरू कर दी थी जब अखबार में एक आर्टिकल देख कर हमे आइडिया आया था।' वहीं वरुण धवन ने कहा, 'मैं काफी एक्साइटेड हूं। शूजित के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो अपने काम को लेकर काफी क्लीयर रहते हैं। ये फिल्म मेरी पिछली फिल्मों से काफी अलग है।'