बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर खुलासा हुआ है।
2 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : social media
पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स चाहते थे कि रणदीप हुड्डा इस रोल को करें। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए रणवीर से पहले ये रोल रणदीप हुड्डा को ऑफर किया गया था। तब इस फिल्म को संजय पूरण सिंह डायरेक्ट करने वाले थे।
रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप हुड्डा को लेकर अनाउंसमेंट के साथ-साथ लुक टेस्ट भी हो चुका था। लेकिन अचानक संजय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद इस फिल्म के निर्देशन के काम कबीर खान के पास आ गया और उन्होंने इस रोल के लिए रणदीप से ज्यादा रणवीर सिंह को बेहतर समझा।
4 of 5
83 film
- फोटो : social media
फिल्म '83' में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।
5 of 5
83 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बन रही इस फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया के चलते फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अब इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है।