{"_id":"5cb6ac34bdec22144002fcf0","slug":"randeep-hooda-supports-on-alia-bhatt-kangana-sister-rangoli-slam-you-are-a-faliure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणदीप हुड्डा ने किया आलिया का सपोर्ट, कंगना की बहन बोलीं- 'चापलूसी करके भी तू हमेशा फेल ही हुआ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणदीप हुड्डा ने किया आलिया का सपोर्ट, कंगना की बहन बोलीं- 'चापलूसी करके भी तू हमेशा फेल ही हुआ'
Wed, 17 Apr 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
कंगना रनौत पिछले कई दिनों से आलिया भट्ट और उनके काम को लेकर लगातार टिप्पणी कर रही हैं । पिछले दिनों एक ईवेंट में कंगना ने कहा था, ‘मैं शर्मिंदा हूं... गली बॉय की परफॉर्मेंस में मात देने वाला क्या है... वही हर बार की मुंहफट लड़की... महिला सश्क्तिकरण और अच्छी एक्टिंग को लेकर बॉलीवुड का आइडिया । मेरी तुलना उसकी एक्टिंग से नहीं की जानी चाहिए ।’
Trending Videos
Kangana Ranaut, Alia Bhatt
- फोटो : social media
इस पर आलिया ने भी कंगना के बयान पर कहा था कि वो उनके काम और राय का सम्मान करती हैं । वो कहती हैं, 'मैं इन सब बातों के बजाय उस बात को याद करना चाहूंगी जब कंगना ने फिल्म 'राजी' में मेरी एक्टिंग की तारीफ की थी ।' आलिया के इस बयान पर रणदीप हुड्डा ने भी कमेंट किया ।
Dearest @aliaa08 I’m so glad you are not letting the opinions of very occasional actors and chronic victims affect you and your work .. kudos to you for your continued efforts to outdo yourself 🤗
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) April 16, 2019
randeep hooda
उन्होंने टि्वटर पर आलिया को टैग करते हुए लिखा, 'डियर आलिया, मैं खुश हूं कि तुम ऑकेजनल एक्टर्स और क्रॉनिक विक्टिम की राय से खुद और अपने काम को प्रभावित नहीं कर रही हो । अपने शानदार काम को यूं ही आगे बढ़ाती रहो ।’ आलिया ने भी रणदीप के इस ट्वीट पर खुशी जताई थी ।
Randy 🤗🤗🤗🤗 https://t.co/16O3RJPRLq
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर भी कंगना की बहन रंगोली ने रणदीप को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'आलिया बेबी को बचाने को नेपोटिज्म गैंग की खुद की हिम्मत नहीं तो तुझको आगे किया, मुझे मालूम है कि 'अंगुली' के वक्त तूने कंगना को कितना हैरेस किया था और कितना बड़ा चाटूकार है तू करण जौहर का... मगर फिर भी तेरा कुछ नहीं हुआ । कम से कम आलिया चमचागिरी कर सफल है, तू तो पर्मानेंट फेलियर है ।'
Alia baby ko bachane ko nepotism gang ki khud ki himmat nahin toh tujhko aage kiya, I know during film Ungli what u did, kitna harass kiya tune Kangana ko aur kitna bada chatukar hai tu Karan Johar ka....(contd) @RandeepHooda
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 16, 2019
विज्ञापन
रंगोली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना की बयानबाजी पर आलिया की मां सोनी राजदान ने भी ट्वीट किया था । सोनी राजदान ने लिखा, 'महेश भट्ट ने उन्हें ब्रेक दिया.. वो उनकी बेटी और पत्नी पर अटैक कर रही हैं । बेटी पर बार-बार । नफरत और बेइज्जती के अलावा कहने को बचा क्या है? एजेंडा? उनका एजेंडा क्या है...?'
(Contd).....magar phir bhi tera kuch nahin hua, at least people like Alia are successful because of chamchagiri, bhai tu to permanent failure hai 🙏 @RandeepHooda
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 16, 2019