रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा साफ तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब रणबीर कपूर का नाम कटरीना कैफ से जुड़ा था। इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं। रणबीर और कटरीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी, लेकिन एक दिन इस रिश्ते का भी अंत हो गया। तो चलिए आज आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी और कैसे हुआ इस रिश्ते का अंत।
2 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif
- फोटो : file photo
रणबीर और कटरीना के प्यार की शुरूआत 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से हुई थी। इस फिल्म से ही दोनों के एक दूसरे के करीब आने की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद अगले साल आई फिल्म 'राजनीति' ने दोनों के रिश्ते को नया नाम दे दिया। इस फिल्म के बाद से मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें पक्की हो गई।
3 of 5
ranbir kapoor, katrina kaif
- फोटो : file photo
दोनों एक दूसरे को लेकर कितना गंभीर है ये बात तब साबित हो गई जब कटरीना और रणबीर की निजी और बोल्ड तस्वीरें सामने आई थी। इसके बाद से ये बात पूरी तरह साफ हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। फिल्मों में रणबीर और कटरीना की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी और ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता था।
4 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
साल 2014 आते आते ऐसी खबरें भी सामने आई कि रणबीर और कटरीना लिव इन में रह रहे हैं। इन दोनों को साथ देखकर ये भी कहा जाने लगा कि जल्द ही रणबीर और कटरीना शादी कर लेंगे। एक तरफ फैंस इनकी शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ ये खबर सामने आने लगी कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
5 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif
- फोटो : file photo
कटरीना और रणबीर के ब्रेकअप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आज तक ये बात खुलकर सामने नहीं आई कि रणबीर और कटरीना क्यों अलग हुए थे? हालांकि ऐसा कहा जाता है कि नीतू कपूर की वजह से ही रणबीर और कटरीना अलग हुए थे। खबरों की मानें तो नीतू कपूर को कटरीना पसंद नहीं थीं और इस वजह से रणबीर ने कटरीना से अपने संबंध तोड़ दिए थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी कटरीना और रणबीर ने अपनी दोस्ती जारी रखी और फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आए थे। आज रणबीर जहां आलिया के साथ खुश नजर आते हैं तो वहीं कटरीना का नाम भी विक्की कौशल से जुड़ रहा है। हालांकि कटरीना और विक्की ने भी अभी तक अपने इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।