फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर कमाई के बावजूद इन 5 फिल्मों के पास फटक नहीं पाई 'संजू', आखिरी वाले की कमाई थी 1800 करोड़

Sun, 22 Jul 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju not able to beat these 5 films

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म भले ही अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह 350 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। क्रिटिक्स का अनुमान था कि 'संजू' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली 6वीं फिल्म बन जाएगी लेकिन फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए ऐसा मुश्किल लग रहा है कि वो इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी।

ranbir kapoor sanju not able to beat these 5 films

बजरंगी भाईजान
सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म का कुल बजट 90 करोड़ था जबकि इसने घरेलू बॉक्सऑफिस पर कुल 433 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार ले जाकर उसके घर पहुंचाता है।

ranbir kapoor sanju not able to beat these 5 films

टाइगर जिंदा है
सलमान खान और कटरीना कैफ ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में जमकर एक्शन किया था। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भले ही कुछ खास सराहा ना हो लेकिन दर्शकों ने सलमान खान को हाथों हाथ लिया। 201 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 434 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju not able to beat these 5 films

पीके
फिल्म 'पीके' में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। राजकुमारी हिरानी निर्देशित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 489 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

विज्ञापन
ranbir kapoor sanju not able to beat these 5 films

दंगल
आमिर खान स्टारर 'दंगल' का बजट केवल 70 करोड़ है लेकिन इसने धुआधांर कमाई करते हुए 511 करोड़ रुपये कमाए। पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को चीन में भी खूब सराहना मिली। आमिर खान के अलावा इसमें साक्षी तंवर और जायरा वसीम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed