बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी काफी है। हैरानी तब होती है जब इन सेलिब्रिटीज को कई मौकों पर कोई पहचान नहीं पाता। ऐसा ही हुआ जब सलमान खान दुबई के एक मॉल पहुंचे और किसी ने उन्हें पहचाना ही नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे हालांकि फैंस के ना होने की वजह से उन्हें अच्छा समय मिल गया और आराम से बैठकर वो फोन में बिजी हो गए।
जब सलमान खान को भी किसी ने नहीं पहचाना, तो इन 4 एक्टर्स को तो कोई पूछेगा भी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से फरदीन खान किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन हाल ही में वो मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ट्राउजर पहनी हुई थी। उनका पहले वाला चार्मिंग लुक नहीं था बल्कि वह पूरी तरह से बदले हुए नजर आए। साथ ही फरदीन खान ने अपने बाल बढ़ा रखे हैं और पोनी टेल बनाई हुई है।
राहुल रॉय
फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात हिट होने वाले राहुल रॉय की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। राहुल रॉय की इस तस्वीर में उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और वजन भी काफी बढ़ गया है।
उदय चोपड़ा
फिल्म 'मोहब्बतें' में स्टूडेंट के किरदार से डेब्यू करने वाले एक्टर उदय चोपड़ा जहां पहले क्यूट दिखते थे तो वहीं अब उनका लुक बिल्कुल चेंज हो गया है। कुछ महीनों पहले उदय चोपड़ा को इमरान हाशमी के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। कैमरे में कैद हुए उदय चोपड़ा को देखकर पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल था।
दीपक तिजोरी
'जो जीता वही सिकंदर' में अपने गुड लुक्स से लड़कियों का दिल जीतने वाले दीपक तिजोरी पहले से काफी बदल गए हैं। बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से धीरे-धीरे वह गुमनामी में चले गए। दीपक तिजोरी अब 17 सालों बाद फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आएंगे।