मोस्ट अवेटेड संजय दत्त की बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। इसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पहले ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' के साथ 30 मार्च 2018 को रिलीज होनी थी।
आखिर क्यों बदल गई संजय दत्त की बायोपिक की डेट, वजह कहीं ये तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कई फिल्मों की रिलीज डेट आपस में टकरा रही हैं। जाहिर है कि कोई भी निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म के लिए खाली डेट्स ही चाहेंगे, जिससे दर्शकों को उनकी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में खींचा जा सके। ऐसे में रणबीर कपूर भी 'बागी-2' से नहीं टकराना चाहेंगे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बागी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। ऐसे में उसके दूसरे पार्ट से भी उम्मीदें हैं।
संजय दत्त की बायोपिक के निर्देशक राजुकमार हिरानी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं है। पहले चर्चा थी कि फिल्म का नाम 'संजू' होगा।
#DuttBiopic releasing on June 29. The no-holds-barred story of Sanjay Dutt, directed by @RajkumarHirani, #DuttBiopic releasing on June 29! A Fox Star Studios presentation, produced by Vidhu Vinod Chopra and #RajkumarHirani. #RanbirKapoor
बता दें कि 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ ने अपने पोस्ट में लिखा 'प्यार के लिए विद्रोही होने के लिए तैयार हो जाएं।' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।