फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की बॉयोपिक में नरगिस का फर्स्ट लुक, पहचान नहीं पाएंगे कौन सी एक्ट्रेस है...

Fri, 05 Jan 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala first Look has been come of Sanjay Dutt Biopic
बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त की बायोपिक से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। संजय दत्त की ये बायोपिक काफी चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी द्वार निर्देशित इस फिल्म में लगभग सभी किरदार तय हो चुके हैं। मगर अब संजू बाबा की मां यानी नरगिस का किरदार कर रही हैं, उनका फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक सामने आया है।  




 
Manisha Koirala first Look has been come of Sanjay Dutt Biopic
मनीषा कोइराला बहुत दिनों बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। बात करें फिल्म के बाकी किरदार की तो इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं दिया मिर्जा संजय दत्त का पत्नी मान्यता दत्त के रोल में नजर आएंगी। 
Manisha Koirala first Look has been come of Sanjay Dutt Biopic
फिल्म में संजय की बहन प्रिया दत्त के रोल को लेकर काफी जद्दोजहद के बाद एक अभिनेत्री का नाम फाइनल किया गया है। खबर है कि प्रिया का किरदार साउथ की एक्ट्रेस अदिति सिया निभाएंगी। वहीं संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala first Look has been come of Sanjay Dutt Biopic
फिल्म के सेट से कई बार कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण दर्शकों में इस फिल्म के उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं रणबीर ने भी अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हाल ही में रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो हूबहू संजय की तरह दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म के मार्च में रिलीज  होने की संभावना थी। शूटिंग में देरी के चलते अब इस फिल्म को जून में रिलीज किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed