रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में सिनेमाघरों में आई है। रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। माना जा रहा है आज यानी तीसरे दिन फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। इस बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर ने स्क्रीनिंग के बीच एक थिएटर में प्रशंसकों से मुलाकात की।
2 of 4
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं? इस पर रणबीर ने बताया, 'मुझे लगता है कि फिल्म के लिए दर्शकों का जबरदस्त प्यार ही हमारे लिए सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है। मैं इन प्रतिक्रियाओं को पाकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।' बातचीत के दौरान अयान की ओर इशारा करते हुए रणबीर ने कहा, 'यह आदमी सबसे ज्यादा तारीफ के काबिल है। अपने आस-पास मैंने ऐसे बहुत कम ही लोग देखें हैं जो इतने प्यार और समर्पण के साथ अपनी फिल्म पर काम करते हैं।'
3 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने दिल से हर फैंस और दर्शक को धन्यवाद कहना चाहता हूं। मुझे लगता है दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है। यही सब हमें चाहिए था। लोग अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करे, फिल्म का लुत्फ उठाएं, हंसे और ताली बजाएं यही तो सिनेमा है।'
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म के निर्माण में लगभग 6 साल का समय लगा है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई है। फिल्म में जहां रणबीर शिव के किरदार में हैं। वहीं आलिया ईशा की भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की खास बात इसमें शाहरुख खान द्वारा निभाया गया कैमियो है। फिल्म में उनके इस छोटे से किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।