हिंदी सिनेमा में भले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर इन दोनों से ज्यादा दूसरे लोग बेचैन रहे हों, लेकिन रणबीर पर दिलोजान से फिदा रहीं आलिया ने भी अब अपने आपको संभाल लिया है। सलमान खान के साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह साइन करते ही शादी को लेकर आलिया के सुर बदल गए हैं।
2 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
अब उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है और शादी का ख्याल उनके दिमाग में दूर दूर तक नहीं है। आलिया भट्ट की शादी को लेकर उनके पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान कुछ महीनों पहले तक काफी उत्साहित दिखते रहे हैं और इस बारे में बातें करने पर काफी दिलचस्पी भी दिखाते थे।
3 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
अब इन दोनों के सुर भी बदल चुके हैं। सोनी राजदान को समझ आ चुका है कि आलिया का हाल फिलहाल कपूर खानदान की बहू बनना मुश्किल है और इसीलिए अब वह शादी की चर्चा चलने पर इसे आलिया की अपनी मर्जी बताते हुए बात को टाल जाती हैं।
आलिया भट्ट का करियर इन दिनों फुल स्पीड में हैं। कलंक का जो भी हो लेकिन इसके बाद उनके पास रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र', सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह', अजय देवगन के साथ 'आरआरआर' और अपने पापा की फिल्म 'सड़क 2' हैं।
करियर के सबसे अहम दौर से गुजर रहीं आलिया को लोगों की ये बात अब समझ आ रही है कि इस वक्त शादी में उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बता दें कि आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' का प्रमोशन कर रही हैं ।