फिल्म संजू के बाद अभिनेता रणबीर कपूर की नई फिल्म का इंतजार और लंबा हो सकता है। सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्म अब यशराज फिल्म्स की शमशेरा होगी। उनकी आलिया भट्ट के साथ बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज अगले साल गर्मियों में रिलीज होनी थी, लेकिन अब जानकारी ये सामने आ रही है कि करण जौहर ने इसकी रिलीज अनिश्चित काल के लिए टाल दी है।
2 of 5
रणबीर कपूर, नागर्जुन और आलिया भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को देखने के लिए फैंस का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पहले यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन वीएफएक्स से जुड़े काम का हवाला देते हुए रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया। उम्मीद थी कि यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज होगी।
3 of 5
शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग का एक अहम शेड्यूल हाल ही में मनाली में पूरा हुआ है। मनाली के बाद फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए कलाकार वाराणसी रवाना जाने वाले हैं। फिल्म से जुड़े एक नजदीकी सूत्र के अनुसार 'फिल्म के वीएफएक्स का बड़ा हिस्सा अब भी बचा हुआ है। इनमें मुंबई के स्टूडियों में शाहरुख खान के सीन के साथ मनाली और वाराणसी शूट के हिस्से शामिल हैं। फिल्म के सभी दृश्यात्मक प्रभाव अगले साल मध्य तक पूरे नहीं किए जा सकते हैं।
फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज बार बार टलने के जो तर्क दिए जा रहे हैं, वह कुछ कुछ प्रभास की फिल्म साहो और रजनीकांत की फिल्म 2.0 जैसे ही हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज भी बार बार स्पेशल इफेक्ट्स के नाम पर टलती रही। और, इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे का सौदा नहीं माना गया।
करण जौहर की अगली फिल्म गुड न्यूज इस साल के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर ट्रेड में ज्यादा उत्साह नहीं है, ब्रह्मास्त्र की रिलीज टलने की एक बड़ी वजह ये भी बताई जा रही है। इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं जताई गई है।