{"_id":"5e414b888ebc3ee5cb233618","slug":"rana-daggubati-film-haathi-mere-saathi-first-look-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हाथी मेरे साथी' से राणा दग्गुबाती का पहला लुक आया सामने, खूंखार रूप में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हाथी मेरे साथी' से राणा दग्गुबाती का पहला लुक आया सामने, खूंखार रूप में आए नजर
Mon, 10 Feb 2020 05:55 PM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
rana daggubati
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा दग्गुबाती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का पहला लुक सामने आ चुका है। यह फिल्म 2 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में राणा के अलावा पुलकित सम्राट, जोया हुसैन और श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन द्वारा किया गया है। इस फिल्म का नाम तमिल भाषा में 'कादन' और तेलुगू भाषा में 'अरन्या' रखा गया है।
विज्ञापन
सामने आए पोस्टर में राणा का एक अनदेखा किरदार नजर आ रहा है। उन्होंने शरीर पर भूरे रंग का कपड़ा पहना हुआ है वहीं हाथों में उन्होंने एक बड़ी छड़ी पकड़ी हुई है। तस्वीर में राणा गुस्से में चीखते हुए नजर आ रहे हैं। राणा के ठीक पीछे एक हाथी नजर आ रहा है। ध्यान से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि राणा किसी ऐसे किरदार में है जिसे हाथी से बहुत ही लगाव है और वह उनकी रक्षा करने के लिए किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। गौरतलब है कि राणा का यह लुक, 'बाहुबली' के भल्लालदेव से काफी अलग है।
विज्ञापन
बीते दिनों राणा दग्गुबाती अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को छोड़ने को लेकर चर्चा में रहे। फिल्म से अलग होने की वजह शारीरिक परेशानी बताई गई जिसके चलते फिल्म का हिस्सा बनने में असमर्थ हैं। वहीं राणा दग्गुबाती की फिल्म 'हिरण्यकश्यप' भी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। यह एक मेगाबजट फिल्म है जिसे उनके पिता सुरेश बाबू प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। राणा के अनुसार फिल्म को लेकर किसी तरह की देरी नहीं हो रही है। फिल्म में वे नई तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान को आई दिल्ली के 'छोले भटूरे' और 'मिठाई' की याद, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट