बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा काफी दिनों से इंडस्ट्री से दूर हैं। फिल्मी परदे से दूर रंभा इन दिनों शादी के बाद अपना समय परिवार और बच्चों के साथ बिता रही है। 5 जून को वह 40 साल की हो जाएंगी। रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा से पहले विजयलक्ष्मी को अमृता के नाम से जाना जाता था। रंभा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
रंभा का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने कम उम्र में डेब्यू किया। सलमान खान के साथ 'जुड़वा' में काम करने के बाद रंभा फिल्म बंधन में भी उनके साथ नजर आईं। फिर कई हिन्दी फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया।
बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी। बेशक पहले के मुकाबले अब उन्होंने वेट गेन कर लिया है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।
रंभा ने अपने करियर में कुल 100 फिल्में की थीं। अपने समय पर रंभा सेंसेशनल स्टार थीं। रंभा एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रंभा अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। 2 साल पहले दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई थी। रंभा के पति ने कोर्ट में केस भी कर दिया था लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों का मामला सुलझ गया है। पति से लड़ाई सुलझाने के लिए रंभा ने काउंसलिंग का सहारा लिया था।