शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर क्या साबित हुई, उनकी शामत ही आ गई। खुद शाहरुख ने भी नहीं सोचा होगा कि उनको इतना सब सुनने को मिलेगा। उनपर बुरी तरह से हमले हो रहे हैं।
गलत फैसले ले रहे हैं शाहरुख, सलमान पड़ जाएंगे भारी
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' ने पहले तीन दिन तो अच्छी कमाई की लेकिन फिर फिल्म लगातार लुढ़कती चली गई। इसके बाद ये कहा जा रहा है कि शाहरुख को इस तरह की फिल्म करनी नहीं चाहिए थी। इन सबके बीच निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने तो हद ही कर दी है। उन्होंने एक केबाद एक ट्वीट कर शाहरुख को जो कुछ कहा है उसको जान आप भी भौंचक रह जाएंगे।
गलत फैसले ले रहे हैं शाहरुख, सलमान पड़ जाएंगे भारी
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वो शाहरुख को मेगास्टार मानते हैं, क्योंकि आमिर की तरह परफेक्शन और सलमान की तरह डोले ना होने के बावजूद उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अब शाहरुख अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं।
गलत फैसले ले रहे हैं शाहरुख, सलमान पड़ जाएंगे भारी
राम गापाल वर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है शाहरुख अपना स्टारडम खो देंगे। उनके मुकाबले सलमान आगे निकल जाएंगे। राम ने शाहरुख के फैन में साधारण रोल करने और आने वाली फिल्म में एक बौने का किरदार करने को लेकर भी शाहरुख की बुद्धि पर सवाल उठाया है। राम गोपाल ने कहा कि सलमान से कड़ा मुकाबला है इसलिए शाहरुख पीछे रह जाएंगे।
गलत फैसले ले रहे हैं शाहरुख, सलमान पड़ जाएंगे भारी
राम गोपाल वर्मा का कहना है कि शाहरुख भी सलमान के सामने ऐसी ही गलती कर रहे हैं जैसी कि रजनीकांत के सामने कमल हासन ने की। कमल किसी समय रजनीकांत से बड़े स्टार थे लेकिन उनके फैसलों ने ही उनको डुबोया।