सिनेमा जगत में शिवा, सत्या, रंगीला, कंपनी और भूत जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राम गोपाल ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘शिवा’ से की थी। इसके बाद बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘रंगीला’ बनाई, जो जबरदस्त हिट हुई थी।
राम गोपाल वर्मा की है खास पहचान
इस मूवी में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। इसके लिए राम गोपाल को फिल्मफेयर में नॉमिशन मिला था। आरजीवी को असली पहचान साल 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ से मिली थी। राम गोपाल अंडरवर्ल्ड और क्राइम से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे।
उर्मिला ने किया था शानदार अभिनय
राम गोपाल वर्मा अब तक ऐसी कई फिल्में बना चुके हैं जिनमें अंडरवर्ल्ड की दुनिया और गैंगस्टर की जिंदगी को दिखाया गया है। इस बीच राम गोपाल फिल्म रंगीला को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसके कारण फिल्म की लीड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हैं, जो अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी जगह छा गई थीं और स्टारडम हासिल किया था।
2 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Social media
दरअसल, शनिवार को राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी है, जिसमें अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर नजर आ रही हैं। ये तस्वीर 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' की रिलीज के बाद की है, जो फिल्म 'सत्या' के सेट से ली गई है। उर्मिला इस तस्वीर में शर्माती हुई नजर आ रही हैं।
3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Facebook
इस ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि 'रंगीला के बाद अपने नए स्टारडम को संभालने में असमर्थ शर्माती हुईं उर्मिला मातोंडकर बारा चौल लोकेशन के सत्या के सेट पर।' राम गोपाल के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'सर इस फिल्म के बिना 90 दशक पूरा नहीं हो सकता।'
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा के साथ 'रंगीला' के’ अलावा ‘सत्या', 'कौन', और 'भूत' फिल्म में काम कर रखा है। एक समय उर्मिला और राम गोपाल के इश्क की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, बाद में कुछ साफ नहीं हो पाया।
5 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Social media
पिछले साल उर्मिला मातोंडकर तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद राम गोपाल ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि 'किसी के बारे में बोले गए अपशब्दों में मैं नहीं पड़ना चाहता। मेरा मानना है कि उर्मिला ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। अलग-अलग फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार किए।