बॉलीवुड में एक बार फिर मीटू अभियान पर चर्चा की जा रही है। ऐसे में अब बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस पर खुलकर बोली हैं। रकुल ने साफ-साफ कहा कि अगर कोई पीड़िता अपनी आपबीती सुना रही है तो उसपर भरोसा करना चाहिए क्योंकि कोई 10 साल पुरानी घटना का सबूत इक्कट्ठा नहीं कर सकती...इससे पहले पद्मावत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी अपनी झकझोर देने वाली आपबीती सुनाई थी...
एक मीडिया इवेंट में बोलते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स पर ऐसे संगीन आरोप लगे हैं जो कि गुमनाम हैं, लेकिन जब बात उनकी जांच पड़ताल की चली तो उन्होंने शिकायतें वापस ले ली, इसलिए इस तरह की गुमनाम शिकायतों पर भरोसा करना आसान नहीं होता है और ना ही इन गुमनाम शिकायतों के आधार पर किसी का काम नहीं छीनना चाहिए।' रकुल ने बताया कि मीटू अभियान के दौरान कई एक्ट्रेस से उनका काम छीन लिया गया था।
इससे पहले एक मीडिया इवेंट में ही बोलते हुए विवादित फिल्म पद्मावत की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने खुद की जिंदगी से जुड़ा बड़ा अहम मुद्दा छेड़ा। उन्होंने बताया कि 'मेरे फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने की उम्मीद तब खत्म सी हो गई थी जब मैंने उनकी डिमांड से पैर पीछे खींच लिए थे। उन्होंने एक वाकया शेयर करते हुए बताया कि वह न्यूकमर थीं और उनके सामने विकल्प रखे गए थे कि या तो मानो या फिर जाओ, ऐसे में अदिति ने वहां से जाना मुनासिब समझा और काम मिलने की उम्मीद छोड़ दी। लेकिन उनकी जान पहचान की वजह से आठ महीने बाद उन्हें काम मिल गया।
अदिती ने सेक्सुल हैरासमेंट पीड़िताओं को सलाह दी कि उन्हें उनकी स्टोरी बयां करने का हौसला और समय देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले अदिति राव कास्टिंग काउच पर भी बहुत जोरों का बोल चुकी हैं। उस दौरान अदिति ने यह कहकर सुर्खियां बंटोरी थी कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग हैं जो कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करके मीटू का ज्ञान दे रहे हैं।
5 of 5
नाना पाटेकर
- फोटो : self
बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले फिल्म आशिक बनाया आपने की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर देशभर में तहलका मचा दिया था। इसके बाद से एक-एक कर एक्ट्रेस खुद के साथ हुए अत्याचार का खुलासा करने लगी थीं जिसमें बॉलीवुड में संस्कारी बाबू जी कहे जाने वाले एक्टर आलोक नाथ का नाम भी सामने आया था।