सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ी यादें साझा कर रही हैं। रक्षाबंधन का दिन श्वेता के लिए भावुक कर देने वाला है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में सुशांत की मां और चारों बहनें हैं। ये उनके बचपन की तस्वीरें हैं। श्वेता ने ट्विटर पर लिखा- 'हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी। बहुत प्यार करते हैं हम आपको। और हमेशा करते रहेंगे। आप थे, आप हो और आप हमेशा रहोगे।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Social Media
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में श्वेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। श्वेता ने लिखा था कि 'डियर सर, मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए और सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरा भाई जब बॉलीवुड में था उसका कोई गॉडफादर नहीं था और ना ही हमारे पास अभी कोई है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि इस केस को तुरंत देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही तरीके से हो। और किसी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, न्याय की उम्मीद में।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच गहमागहमी बरकरार है। रविवार को इस मामले की जांच करने के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे लेकिन बीएमसी ने उन्हें कोरोना वायरस का हवाला देते हुए क्वारंटीन कर दिया है। बीएमसी के इस फैसले की आलोचना हो रही है। अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता इस खबर को जानकर काफी गुस्से में हैं। उन्होंने बीएमसी के इस फैसले पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या? क्या यह वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा सकता है?' श्वेता ने इस फैसले को शर्मनाक बताया है।