बॉलीवुड स्टार्स हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। उनकी हर काम पर मीडिया नजर रखता है। लेकिन इन्हीं स्टार्स के परिवार वाले अक्सर कैमरों से दूर रहते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है तो ऐसे में आज हम आपको आपके चहेते स्टार्स की बहनों से मिलवा रहे हैं, जो लाइम लाइट से दूर रहती हैं।
लाइम लाइट से दूर रहती हैं इन 10 स्टार्स की बहनें, शाहरुख की बहन को तो आपने शायद ही कभी देखा हो
रणवीर सिंह और ऋतिका भवनानी
रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। बहुत ही कम समय में उनको बड़ी सफलता मिली है। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बरात से की थी। रणवीर सिंह की बहन का नाम ऋतिका भवनानी है। ऋतिका, रणवीर से बड़ी हैं। और उन्हें फिल्में देखने और गाने सुनने को काफी शौक है।
अक्षय कुमार और अलका भाटिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के कम ही फैंस पता होगा कि उनकी छोटी बहन भी है। अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है। अलका ने बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है।
शाहिद कपूर और सना कपूर
शाहिद कपूर की बहन सना कपूर उनकी एक फिल्म शानदार में नजर आ चुकी हैं। सना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
इस कड़ी में अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी हैं। अंशुला भी आज तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा अर्जुन की दो सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।