ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही हैं।
पाकिस्तानी झंडे के साथ राखी सावंत को देख भड़के फैंस, बोले- 'तुम तो गद्दार निकली'
ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि राखी ने बहुत हैवी सिल्वर ज्वेलरी पहनी हुई है। फैंस राखी के इस लुक को पसंद भी तो कर रहे हैं लेकिन यह भी कह रहे हैं कि राखी तुम गद्दार हो गई हो। हालांकि एक यूजर ने लिखा, 'तुम कहीं से भी हमारी सभ्यता को नहीं बताती हो, पाकिस्तान इस्लाम को मानता है जो बेहद पाक और शांतिपूर्ण धर्म है और यह किसी महिला को ऐसे अंग प्रदर्शन की इजाजत नहीं देता है। मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और मुझे अपने कल्चर से प्यार है।'

राखी की इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ओह मुझे लगा तुम भी मेट गाला में गई थीं। एक यूजर ने लिखा- तुम पाकिस्तान को कब से सपोर्ट करने लगी। एक ने लिखा- अगर तुम पाकिस्तान को सपोर्ट करती हो तो फिर जब हमारे जवान मारे गए थे तो दिखावा क्यों कर रही थी।
I love my india 🇮🇳 but its my character in the film 🎥 dhara 370
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
बता दें अभिनेत्री राखी सावंत फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल गई थीं और यही से उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की थी। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी पंडित और कश्मीरी मुसलमान लड़की की प्यार की कहानी है।