बॉलीवुड और टेलीविजन में ऐसी तमाम एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट और खूबसूरती के दम पर एक अलग मुकाम पाया। उन्होंने अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया कि दर्शकों की फेवरेट बन गईं। भले ही ये एक्ट्रेस ज्यादातर साइड रोल में नजर आई हों लेकिन फिर भी इन्होने अपनी काबिलियत के दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया । चलिए बताते हैं आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में...
आयशा टाकिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आयशा टाकिया बेहद खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस हैं। वह काफी सालों से फिल्म इंडस्ट्री से अलग हैं बावजूद इसके वो बॉलीवुड के कई इवेंट्स में नजर आती जाती हैं। आयशा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन सलमान खान की वॉटेंड उनकी सबसे सफल फिल्म मानी जाती है।
3 of 6
aditi rao hydari
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अपने मासूम चेहरे से सबको दीवाना बना लेनी वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की खूब फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में अदिति का नाम आता है। हालांकि वो कम ही फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन वो जिस भी किरदार को निभाती हैं, उसे बड़ी मेहनत के साथ निभाती हैं।
जरीन खान
सलमान खान की फिल्म वीर से अपना करियर शुरु करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने सबको दीवाना बनाया। जरीन ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। हेट स्टोरी 3 में जरीन ने बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था।
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हुमा ने अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह और इरफान खान सहित कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। बदलापुर और एक थी डायन में हुमा ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।