मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी का दावा तो कुछ दिन पहले ही कर चुकी हैं। राखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है और उनके पति एनआरआई हैं जिनका नाम रितेश है। शादी के बाद से राखी अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। शादी के बाद राखी कई शो में पहुंचीं जहां पर वह पति रितेश के बारे में बात करते हुए नजर आईं। हालांकि राखी पति रितेश को अभी तक प्रशंसकों के सामने नहीं लेके आई हैं। इस बीच राखी ने खुलासा किया है कि वह रितेश को किस दिन मीडिया से रूबरू करवाएंगी।
2 of 5
Salman Khan, Rakhi Sawant, Karan Johar
- फोटो : file photo
फिल्मी बीट वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक राखी ने इस बात का खुलासा कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था। राखी से जब पूछा गया कि उनके पति मीडिया के सामने कब आएंगे तो उन्होंने कहा कि वह केवल सलमान और करण जौहर के शो में ही सबके सामने आएंगे। करण जौहर का शो तो बंद है और सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
3 of 5
Salman and Rakhi Sawant
- फोटो : social media
राखी का बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि हो सकता है रितेश की झलक वह सलमान के शो में करवाएं। राखी ने एक वीडियो पोस्ट करके खुद बताया कि वह सलमान के शो 'बिग बॉस' में नजर आएंगी। राखी वीडियो में कह रही हैं- 'मेरे प्रशंसक आप सभी के लिए एक अच्छी खबर है। शुक्रिया सलमान खान, एक खुशखबरी आपको बता रही हूं कि मैं मेरे छप्पन छुरी सॉन्ग पर बिग बॉस में ओपनिंग एक्ट कर रही हूं। इससे बढ़कर कोई खबर हो ही नहीं सकती है। शुक्रिया सलमान मुझे सपोर्ट करने के लिए। शुक्रिया बिग बॉस, शुक्रिया कलर्स टीवी।'
4 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने आगे कहा, 'सभी का बहुत शुक्रिया की मैं अपना 'छप्पन छुरी' गाने पर सलमान खान के साथ परफॉर्म कर रही हूं। पिछले कितने सीजन में मैंने सलमान खान के साथ परफॉर्म किया है। मैंने आज ही मैसेज किया सलमान खान और कलर्स को और वो इस बात से सहमत हैं। मैं जल्द ही रिहर्सल शुरू कर दूंगी। अब मेरे गाने को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।'
5 of 5
अभिनेत्री राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
राखी को ये ऑफर सच में मिला है या ये सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट है ये तो राखी ही जानें। हाालांकि राखी के इस वीडियो के बाद प्रशंसक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राखी साल 2006 में 'बिग बॉस' के पहले सीजन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और उनका सफर 40 दिन का रहा था।
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13 में एंट्री लेंगी राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू सलमान