दीपक कलाल के साथ ड्रामे के बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपना नया आइटम सॉन्ग छप्पन छुरी लॉन्च किया। राखी अपने इस नए म्यूजिक वीडियो का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं। राखी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने से जुड़े फैंस के वीडियो लगातार पोस्ट कर रही हैं इसी बीच राखी ने अपने फैंस को हैरान कर देने वाली खबर दी है।
बिग बॉस 13 में एंट्री लेंगी राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू सलमान
राखी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में राखी बता रही हैं कि वो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी। राखी कहती हैं, 'मेरे फैन्स आप सभी के लिए एक अच्छी खबर है। थैंक्यू सलमान खान, एक गुड न्यूज मैं आपका बता रही हूं कि मैं मेरे छप्पन छुरी सॉन्ग पर बिग बॉस में ओपनिंग एक्ट कर रही हूं। इससे बढ़कर कोई न्यूज हो ही नहीं सकती है। थैंक्यू सलमान मुझे सपोर्ट करने के लिए। थैंक्यू बिग बॉस, थैंक्यू कलर्स टीवी।'
राखी ने आगे कहा, 'सभी का बहुत शुक्रिया की मैं अपना छप्पन छुरी सॉन्ग सलमान खान के साथ परफॉर्म कर रही हूं। पिछले कितने सीजन में मैंने सलमान खान के साथ परफॉर्म किया है। मैंने आज ही मैसेज किया सलमान खान और कलर्स को और वो इस बात से सहमत हैं। मैं जल्द ही रिहर्सल शुरू कर दूंगी। अब मेरे गाने को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।'
इसके अलावा राखी इन दिनों अपनी रिवीलिंग ड्रेस को लेकर भी ट्रोल हो रही हैं। इसके बाद राखी ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में राखी फूट-फूटकर रोती दिख रही है। वीडियो में राखी कहती हुई दिख रही हैं- जिस डिजाइनर ने मुझे वो कॉस्ट्यूम दिया था मुझे नहीं पता था कि वो इतना रिवीलिंग होगा। मैं उस कॉस्ट्यूम की वजह से परेशानी का सामना कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि इतनी सारी लाइट्स मेरे कॉस्ट्यूम पर होगी।