{"_id":"5bc44b2ebdec22697a0f314b","slug":"rakhi-sawant-says-tanushree-dutta-create-controversy-just-for-green-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर मामले में राखी सावंत ने तनुश्री पर लगाए गंभीर आरोप, गद्दार तक कह दिया...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर मामले में राखी सावंत ने तनुश्री पर लगाए गंभीर आरोप, गद्दार तक कह दिया...
Mon, 15 Oct 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi, tanushree
Link Copied
तनुश्री से शुरू हुआ Metoo अभियान इस वक्त बॉलीवुड में अपने उफान पर है। हर दिन नए सेलिब्रिटी का नाम सामने आने से सभी हैरान हैं। तो वहीं तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा मीडिया से होता हुआ पुलिस तक पहुंच चुका है। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तनुश्री के आरोप के बाद कुछ लोगों ने नाना पाटेकर की वकालत भी की। उन्ही में से एक हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी का कहना है, 'अब मुझे पता चला कि तुमने ये सब ड्रामा वीजा के लिए किया। ग्रीन कार्ड, वीजा के लिए। तुम्हारा एक कनाडा मूल का ब्वॉयफ्रेंड है। तुम्हें हमेशा के लिए US में रहना है।'
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : self
राखी ने आगे कहा- 'अभी सब पता चला मुझे, पुलिस वालों ने मुझे बताया। तुमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि US एम्बेसी अगर तुमसे पूछे कि तुम भारत क्यों नहीं जाना चाहती हो तो तुम कह सको कि वहां के नेता मुझे मारना चाहते हैं। इसलिए तुमने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और इतना बड़ा तमाशा किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakhi Sawant
इतना ही नहीं राखी ने ये भी कहा- यह बहुत अजीब है। तुम देश और देशवासियों के साथ ऐसा कैसे कर सकती हो। ये बहुत खराब बात है तनुश्री दत्ता। अपने ग्रीन कार्ड के लिए देश को इस्तेमाल करती हो, गद्दार। देश की गद्दार हो तुम।' खैर राखी सावंत ने ये आरोप किस आधार पर लगाए हैं ये तो वो ही जानें।
बता दें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तनुश्री का आरोप है कि 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म की शूटिंग के वक्त नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। फिल्म में एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।