{"_id":"5c0a2a80bdec22418b5fe639","slug":"rakhi-sawant-post-video-after-she-knows-about-mika-singh-arrest-in-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीका हुए अरेस्ट तो रो पड़ीं राखी सावंत, बोलीं- 'वीजा ढूंढ रही हूं अभी दुबई आऊंगी तुम्हें छुड़ाने'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीका हुए अरेस्ट तो रो पड़ीं राखी सावंत, बोलीं- 'वीजा ढूंढ रही हूं अभी दुबई आऊंगी तुम्हें छुड़ाने'
Fri, 07 Dec 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड को सुपरहिट गाने देने वाले मीका सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं । दुबई में मीका को छेड़छाड़ के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। 17 साल की ब्राजीलियन मॉडल ने मीका पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं । मीका की इन हरकतों के बारे में जब राखी सावंत को पता चला तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।
2 of 5
mika singh
- फोटो : firstpost
राखी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कह रही हैं, 'मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए । मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं । आप मेरे दोस्त हो, क्यों मेरी इज्जत से खेल रहे हो ।'
3 of 5
mika singh
इस बीच राखी मीका के साथ हुए 10 साल पुराने विवाद को लाना भी नहीं भूलीं । उन्होंने कहा, 'तुम्हें पता है ना ये दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं । 10 साल पहले जब मैंने मुंबई पुलिस से शिकायत कराई थी । तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी लेकिन दुबई पुलिस ऐसा नहीं करेगी । वहां की पुलिस बहुत स्ट्रॉन्ग है ।'
राखी ने मीका से सवाल पूछते हुए कहा- ''तुम्हारी दिक्कत क्या है? तुम क्यों 17 साल की लड़कियों को छेड़ते हो? कभी किसी को थप्पड़ मार देते हो । इतने पंगे क्यों करते हो। मुझे बहुत तकलीफ हो रही है । क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को?' राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने दीपक कलाल से अपनी शादी तोड़ दी। शादी तोड़ते हुए राखी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था । इस वीडियो में राखी ने कहा, 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।