हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वही राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
rakhi sawant
- फोटो : file photo
मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर राखी की मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने यह फैसला कर लिया था कि वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।
कई बार राखी खुद इस बात को इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जहां महिलाओं को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है। ऐसे परिवार में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके परिवार में किसी भी महिला को किसी भी पुरुष से आंख मिलाने की इजाजत नहीं है। यहां तक की महिलाएं घर की छत या बालकनी में खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। उन्हें पार्लर या बाजार जाने की इजाजत नहीं है।
4 of 7
Rakhi Sawant
- फोटो : file photo
राखी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी घर वाले पैसे कमाने के नाम पर लड़कियों से कुछ भी करा सकते थे। 10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपए मिलते थे।
5 of 7
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत
- फोटो : twitter
राखी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी तलाशनी शुरू की तो उनके पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। वह कुछ भी पहनकर लोगों से मिलने चली जाती थीं। आज उस तरह के कपड़े फैशन बन गए हैं। लोग कुछ भी पहन रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि कपड़े कभी काम नहीं दिलाते। उन्होंने बताया कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की।